गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम संवाददाता। रंगों और मिठास का पर्व होली उमंग और उत्साह का प्रतीक है, लेकिन जरा-सी लापरवाही से यह खुशी परेशानी में बदल सकती है। बाजार में बढ़ती मांग के बीच मिलावटी मावा, सिंथेटिक दूध और केमिकल युक्त रंग स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने नागरिकों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। होली के लिए मात्र चार दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में बाजारों में मिठाइयों की दुकान सज गई हैं तो वहीं केमिकल वाले गुलाल भी बिक रहे हैं। ऐसे में त्योहार में लोगों को इन मिलावटी सामान से बचना होगा। मैक्स हॉस्पिटल में न्यूट्रीशन डाइटीशियन सुरभि शर्मा का कहना है कि होली पर संतुलित खान-पान और सही हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। सीमित मात्रा में मिठाई खाएं, तला-भुना कम लें और पानी, छाछ व हेल्दी ड्रिंक शामिल करें, ताकि त्योहार...