आगरा, फरवरी 26 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में सहावर रोड पर स्थित मां पूर्णागिरि बिक्री केंद्र पर बुधवार को अपमिश्रित डीजल लेकर पहुंचे टैंकर को सटीक जानकारी पर आपूर्ति विभाग की टीम ने कब्जे में लिया है। इसके अलावा बिक्री केंद्र से खाली ड्रम व अन्य सामान भी कब्जे में लिया गया है। मामले में पूर्ति निरीक्षक सोरों ने कोतवाली में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोार्ट दर्ज कराई है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पूर्ति निरीक्षक कृष्ण गोपाल ने बताया है कि जिला पूर्ति अधिकारी को जानकारी मिली कि सोरों में सहावर रोड स्थित एक बिक्री केंद्र पर अपमिश्रित डीजल लेकर टैंकर पहुंच रहा है। इसकी जानकारी उन्हें दी गई। सूचना के बाद वह अधिनस्थों के साथ सहावर रोड पर मां पूर्णागिरि विक्रय केंद्र के नाम से संचालित तथाकथित डीजल पंप ...