गिरडीह, फरवरी 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार शाम मिलावटी एवं बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो आटा चक्की मिलों में छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध व मिलावटी सामग्री बरामद की गई। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहयोगी राहुल कुमार, उमर खान एवं रवि शंकर शामिल थे। छापेमारी के दौरान इसरी के जमुना साव व रवि शंकर के आटा चक्की बिना वैध फूड लाइसेंस के संचालित होते पाए गए। टीम ने मौके से कई प्रकार के मिलावटी रंग, सत्तू और बेसन के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने हेतु जब्त कर लिया। बिना लाइसेंस कारोबार करने के आरोप में दोनों चक्की संचालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच में पैकेजिंग और लेबलिंग संबंध...