बिजनौर, मार्च 24 -- ​बिजनौर। चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर आमजन को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद बिजनौर में प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी और आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) लखनऊ के निर्देशों पर टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और करीब 90 किलो रंगीन कचरी को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली के मुताबिक टीम ने सघन चेकिंग करते हुए शिवाला कला खुर्द निवासी भारत सिंह के यहां से अरहर दाल, नहटौर के मो. शाकीर से साबूदाना और अमरोहा के अजीम (बीलवा नौगांवा) से मिर्च पाउडर के नमूने संग्रहित किए। इसी क्रम में शिवाला कलां में विजय के यहां से कुट्टू का आटा व बेसन और मो....