मिलावटखोरी पर रोकथाम एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
मऊ, सितम्बर 29 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को विकास भवन स्थित सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा खाद्य एवं औषधि संबंधी प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित सभी कोल्ड स्टोरेज का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत खाद्य लाइसेंस अनिवार्य रूप से आच्छादित कराया जाए। इसके लिए जिला उद्यान अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जनपद में केला एवं सेब पर स्टिकर लगाए जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.