संभल, अप्रैल 11 -- जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत मार्च 2026 में लिए गए नमूनों की जांच के बाद 27 खाद्य कारोबारियों पर कुल 14 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने प्रयोगशाला जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इनमें कई नमूने अधोमानक, कुछ मिथ्याछाप (गलत ब्रांडिंग/लेबलिंग) और कुछ में बाहरी पदार्थों की मिलावट पाई गई। इसके आधार पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा संबंधित कारोबारियों पर दंड लगाया गया। कार्रवाई के दौरान जिन खाद्य पदार्थों में खामियां पाई गईं, उनमे...