बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से समय-समय पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें 66 नमूने की रिपोर्ट अधोमानक मिली है, जिन पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न जमा करने पर आरसी जारी की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य देवेंद्र सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट सभागार में हुई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक में कार्रवाई से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि 919 निरीक्षण करते हुए 311 स्थानों पर छापामार कार्रवाई गई थी। इस दौरान 373 संदिग्ध खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट 66 खाद्य सामग्री अधोमानक मिली है। इनमें सबसे अधिक अधोमानक दूध, पनीर, मावा, कुछ तेल, मसाले आदि खाद्य सामग्री शामिल है...