कौशाम्बी, जून 25 -- प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया निवासी मो. फिरोज ने बताया कि उसकी ससुराल मंझनपुर के नया नगर प्रथम में है। दो जून को बहन का बेटा मो. अयान मुहर्रम का त्योहार करने ससुराल गया था। 24 जून को वह वहां मिलाद के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि इस दौरान मोबाइल देखने की बात को लेकर नया नगर प्रथम निवासी गौस, उसकी बहन चांदनी व रोशनी ने उसकी पिटाई की थी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...