हजारीबाग, अगस्त 26 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में जश्न-ए- मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर बरकट्ठा एवं कोनहराखुर्द समेत कई गांवों में मस्जिदों को रंग बिरंगे फुलझडियों एवं लाइट से सजाया गया। लोग इस्लाम धर्मावलंबियों ने घरों व मस्जिदों के आस पास इस्लामी झंडे लगाये। बरकट्ठा में मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। जुलूस में कोनहराखुर्द, बरकट्ठाडीह, बरवां, बरकट्ठा बाजार समेत अन्य जगह के सैकड़ो की संख्या में लोग गाजे बाजे के साथ व अपने अपने हाथों में झंडा, बैनर के साथ शामिल हुए। जुलूस बरकट्ठा मेनरोड, प्रखंड मुख्यालय, परबत्ता, बरकट्ठा थाना का भ्रमण करते हुए मुख्य चौक पर एकत्रित हुई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: तिरंगे के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, टैंक की झांकी ने बढ़ाया देशभक्ति...