सहरसा, फरवरी 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलांतर्गत सभी चावल मिल संचालकों के साथ डीएम दीपेश कुमार ने समीक्षा बैठक की। शनिवार को समीक्षा क्रम में,समितियों में खरीद विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु दस प्रतिशत कैश क्रेडिट बढ़ाने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो की पूर्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार समितियों को धान क्रय हेतु साठ प्रतिशत कैश क्रेडिट स्वीकृत किया गया था। ।जिला प्रबंधक,राज्य खाद्य निगम द्वारा सीएमआर गोदाम की संख्या कम होने के संबंध में बैठक में जानकारी दी गई। समीक्षा क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बताया गया की जिलांतर्गत कुछ डिफॉल्टर पैक्स में लगभग 200 से 1000 एमटी क्षमता का गोदाम उपलब्ध है। सर्वसम्मति से इन गोदामों को सीएमआर गोदामों के रूप में उपयोग करने...