मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला सहकारी संघ के कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सदर अस्पताल रोड स्थित कोऑपरेटिव बैंक में हुई। इसमें जिले के पैक्सों सहित सभी सहकारी समितियों के अध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में मिलरों, एएफआरको एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध सर्वसम्मति से दो फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिला पैक्स संघ के महासचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि चावलों में मिलाए जाने वाले एएफआरको को लेकर पैक्सों पर बेजा दबाव बनाया जा रहा है। मिलर इसके लिए प्रति लॉट पैक्सों से 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। यह नियमों से परे है। ऐसे में हम अब सरकारी अधिप्राप्ति करने में असमर्थ होते जा रहे हैं। एएफआरको की आपूर्ति नहीं होने से धान की खरीदारी कुप्रभावित हो रही है। इससे पैक्सों पर सूद का बोझ बढ़ता ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.