विकासनगर, जून 7 -- पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुंशी गांव की ओर से मुंशी गांव में आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन (वार्षिक समारोह) का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में स्थानीय महिला, पुरुषों ने तांदी, रासो, झैंता नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। हाईस्कूल बोर्ड की परिक्षा 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाली पूर्वांशी पिऊ तोमर को सम्मानित किया किया गया। रासो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फूलो देवी, प्यारो देवी और कमला देवी रहीं। दूसरा स्थान राखी, बिंद्रा, बनीता ने हासिल किया। ध्यांटुड़ियों में पहले स्थान पर रोशनी, आशो, बामो रही, जबकि सावित्री, प्रतिमा, सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मिलन समारोह के अ...