मिलने लगा अनुदान, तालाब तैयार कर रहे किसान
प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज। बदलते मानसून और लगातार गिरते भूजल स्तर के बीच जिले में खेत तालाब योजना जल संरक्षण का प्रभावी माध्यम बन रही है। किसानों को खेतों में तालाब बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल का संचयन बढ़ने के साथ सिंचाई के वैकल्पिक साधन भी विकसित हो रहे हैं। सरकार प्रति तालाब 52500 रुपये का अनुदान दे रही है। कृषि विभाग के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में जिले में 12 खेत तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से सात तालाबों का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रभारी भूमि संरक्षण अधिकारी केके सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य बारिश की हर बूंद को खेतों में ही रोकना है, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। जिले में अमृत सरोवर और खेत तालाब योजना का असर भी दिखाई देने लगा है। पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.