गढ़वा, मार्च 1 -- रमना, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर रविवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं ताकि क्षेत्र की एकता और सद्भाव की मिसाल कायम रहे। सीओ विकास पांडेय ने कहा कि प्रशासन की पहली नजर भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर है। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि होली के दौरान गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.