हरदोई, मई 24 -- सांडी, संवाददाता। आगामी बकरीद और गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएचओ बसन्तराम ने की। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। एसएचओ ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को लेकर जानकारी ली। अनस बिन मलिक के सदर अब्दुल शमी, मोहम्मद आजम और अयूब पठान सहित अन्य लोगों ने बताया कि कस्बे में दो स्थानों पर सामूहिक रूप से कुर्बानी दी जाएगी, जबकि घरों पर तीन दिनों तक कुर्बानी का क्रम चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक इस पर एसएचओ ने निर्देश दिए कि कुर्बानी के अवशेष खुले में न फेंके जाएं और उनका उचित निस्तारण किया जाए। साथ ही लाउडस्पीकर की आवा...