रामपुर, मार्च 11 -- मिलक। संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को एक वृद्ध का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक होली से लापता था। परिजनों के अनुसार मृतक को दौरे पड़ने की शिकायत थी। क्षेत्र के ग्राम रहपुरा का मझरा में मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक वृद्ध का शव जंगल में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त मोहनलाल निवासी रहपुरा का मझरा के रूप में की। खबर पाकर मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से खेत पर स्थित झोपड़ी में रहता था। मृतक को दौरे पड़ने की आदत थी और वह होली से लापता था। पुलिस ने बताया कि मृतक अपने साढू के यहां बिना बताए चला जाया करता था, जिसके अंदेशा अनुसार वह...