रामपुर, दिसम्बर 19 -- गांव मिलक-नौखरीद निवासी रेनू पत्नी प्रेम शंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर के सामने गांव के कुछ लोग अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। जब उसने इन लोगों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध किया तो वे उसके घर में घुस आए। घर में घुसकर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। जब सास-ससुर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा, जिससे वे सभी घायल हो गए। चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.