रामपुर, जून 28 -- बरेली के मीरगंज में रविवार को मिलक निवासी राजमिस्त्री की काम करते समय 33 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने के आने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना मीरगंज के सिंधौली चौराहे के पास घर के लिंटर पर काम करते हुए हादसा हो गया। मिलक के ग्राम पुरैनिया खुर्द निवासी 32 वर्षीय रामरक्षपाल मकान पर लिंटर की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 33 हजार हाईवोल्टेज विद्युत लाइन में चपेट में आ गया। हादसे में राजमिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। उनके साथ काम कर रहे मजदूर आनन-फानन में मीरगंज स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया।जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर बरेली स्थित निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन आराम नहीं मिलने ...