बदायूं, मार्च 7 -- बीआरसी असरासी पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने शिक्षकों, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से एक साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चों की शिक्षा के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग को प्रयास करना चाहिए। कायाकल्प में पूरी मद लगायें। स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को पूरा करें। बीईओ दिलीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने शिक्षक और प्रधान की मजबूत कड़ी की प्रशंसा करते हुए विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचा...