वाराणसी, सितम्बर 28 -- मिर्जामुराद। नेशनल हाइवे पर सोमवार तड़के तीन भारी वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रक पंप पर डीजल भरवाने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उससे जा भिड़ा। तभी पीछे से आ रहा एक ट्रेलर भी दूसरे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक रफीक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे केबिन से बाहर निकाला। वहीं दोनों ट्रकों के चालक भी...