मिर्जापुर, जुलाई 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। प्रयागराज स्थित एक होटल में शुक्रवार को रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के समक्ष सांसदों और सलाहकार समिति के सदस्यों ने यात्रियों की सुविधाओं का प्रस्ताव रखा। सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि डॉ. एसपी पटेल मिर्जापुर एवं चुनार स्टेशन पर आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव कर दिए जाने से यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा मिर्जापुर से मड़िहान होते हुए सोनभद्र के लिए नई रेलवे लाइन बिछाए जाने का प्रस्ताव सौंपा। कहाकि इससे मिर्जापुर और सोनभद्र के यात्रियों को चुनार नहीं जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- रेलवे की बैठक में नदारद रहे प्रयागराज के दोनों सांसदयात्रियों की सुविधाएं डॉ. एसपी पटेल ने मिर्जापुर से लूसा वाय...