संवाददाता, दिसम्बर 23 -- यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कंपकंपाती सर्दी और घने कोहरे के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। इस बीच सबसे अधिक परेशानी उन छोटे बच्चों को हो रही है जिन्हें इस मौसम में भी सुबह-सुबह तैयार होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में डीएम के आदेश से स्कूलों को बंद किया गया है। कल शाम शाहजहांपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र के डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था तो मंगलवार को ठंड को देखते हुए वाराणसी के डीएम ने भी पांचवीं तक के स्कूलों में कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दे दिया। इस बीच राजधानी लखनऊ से भी प्री प्राइमरी और नर्सरी तक के स्कूलों को 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों का समय बदला है। अब इन स्कूलो...