इटावा औरैया, जुलाई 23 -- इटावा। राजकीय रेलवे पुलिस ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से बुधवार को तीन माह के बच्चे को मां की गोद से सोते समय चोरी कर ले जा रही महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मालगोदाम से गुरुवार शाम को गिरफ्तार की गई महिला से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से बच्चा बरामद करके जीआरपी मिर्जापुर के सुपुर्द कर दिया गया है। बच्चा स्टेशन पर भीख मांगने वाली एक महिला का है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम रेलवे स्टेशन के कानपुर छोर स्थित मालगोदाम रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस ने एक महिला को तीन माह के बच्चे के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमता देखकर उसे रोककर पूछताछ की। जांच में महिला की पहचान मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमभाई निवासी 48 वर्षीय मीना देवी पत्नी मंगरू के रूप में हुई। सत्याप...