मिर्जापुर, मार्च 25 -- लालगंज। मिर्जापुर-रीवा रेलमार्ग बनवाने की क्षेत्र के लोगों ने मांग की है। कहा है कि लगभग 171 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित रेलमार्ग मिर्जापुर से लालगंज, हलिया, हनुमना होते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले को जोड़ेगा। इससे रीवा समेत मध्य प्रदेश के अन्य जिलों का विंध्य क्षेत्र से रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। साथ ही मुम्बई जाने वाली ट्रेनों को भी इस रेलमार्ग से रवाना किया जा सकेगा, जिससे मिर्जापुर से मुम्बई की दूरी भी कम हो जाएगी। इस रेलमार्ग को लेकर वर्ष 2003 में संसद में तत्कालीन केंद्र सरकार के कार्यकाल में प्रस्तुत किया गया। लगभग 13 वर्ष बाद इस परियोजना को पुनः गति देने के लिए वर्ष 2016-17 में प्रारंभिक सर्वे भी कराया गया था, जिसमें संभावित रेलमार्ग और व्यय का आकलन किया गया। इसके बाद वर्ष 2017-18 में अभियांत्रिकी एवं यातायात सर्...