सहारनपुर, जून 14 -- बड़गांव, संवाददाता। गांव मिर्जापुर में सीसी निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के महिला सहित कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। गांव मिर्जापुर में शनिवार को ब्लाक स्तर से सीसी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सीसी निर्माण को लेकर सतीश पुत्र भवर सिंह व सोनू पुत्र विनोद के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। मारपीट में सोनू पक्ष के काजल पत्नी सोनू, सुमन पत्नी विनोद घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल बताए जा रहे है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी ...