प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई में मिर्जापुर में साथी अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। न्यायिक काम काज ठप कर अधिवक्ताओं ने पहले तहसील परिसर में नारेबाजी की और फिर नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर पहुंचे। तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी व रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता के हत्यारों को फांसी दी जानी चाहिए। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में साथी की हत्या से लामबंद हुए अधिवक्ता प्रदर्शन में महामंत्री हरिश्चन्द्र पांडेय, विकास मिश्...