श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती, इकौना, जमुनहा, संवाददाता। मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की नृशंस हत्या के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। ऐसे में अधिवक्ता संघ ने सोमवार को दीवानी न्यायालय गेट, कलेक्ट्रेट व तहसील में प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष सुरेश चन्द तिवारी व महामंत्री सतीश मौर्य की अगुवाई में दीवानी न्यायालय परिसर भिनगा से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में साथी की हत्या से लामबंद हुए अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग होने...