मिर्जापुर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, फंदे से लटका मिला शव
छपरा, मई 2 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पश्चिम टोला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (38 वर्ष), पिता वैद्यनाथ राम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात जब परिजन घर के अंदर पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तुरंत जनता बाजार थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सुनील कुमार पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि, घटना के पीछे अन्य कारणों की भी चर्चा हो रही है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.