संवाददाता, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे 40 वर्षीय अधिवक्ता राजीव उर्फ रिंकू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। थी। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे तमंचा लहराते हुए शहर की ओर फरार हो गए। उधर, देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ में हनुमान पड़रा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। राजेंद्र पर 50 हजार का इनाम है।अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम इससे पहले आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आयुक्त और डीएम के साथ उनकी तल्खी भी हुई। अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई। अधिवक्ता की पत्नी प्रतिभा सिंह की तहरीर पर पुलिस ...