मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू का पूरा इलाके में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है। वह रोज की तरह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचा और बेहद करीब से देसी तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही राजीव सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वकील की हत्या से इलाके में दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक की ओर भागा, लेकिन कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे थे। जैसे ...