संवाददाता, सितम्बर 5 -- मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। क्रशर प्लांट में पत्थर तोड़ने के लिए की गई ब्लास्टिंग के कंपन से प्लांट का डग अचानक ढह गया। उसके अंदर मौजूद चार मजदूर मलबे में दब गए। प्लांट कर्मियों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।क्रशर प्लांट में हादसा, 4 मजदूरों की मौत हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम पवन कुमार गंगवार, डीआईजी पूनम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि भगवती देई गांव में पिंटू सिंह का क्रशर प्लांट ...