शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- मिर्जापुर क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे किसान परेशान हैं। खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस द्वारा अगले दिन खाद वितरण के आश्वासन पर किसान बिना खाद लिए ही अपने घर लौट गए। मौके पर मौजूद किसानों ने बताा कि मौजूदा समय में किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन क्षेत्र की सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसान एक-एक बोरी खाद के लिए समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को सहकारी समिति मिर्जापुर में खाद वितरण की सूचना मिलने पर तड़के सुबह से कङ़ाके की ठंङ के बीच ठिठुरते हुए बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.