सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिला बार एसोसिएशन ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मिर्जापुर में अधिवक्ता की हुई हत्या का विरोध किया। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। वह लोग न्यायिक कार्य से विरत रहे।जिलाध्यक्ष सत्यदेव सिंह की अध्यक्ष्ता में बैठक के बाद प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। इसके बाद वह लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है,उनका उत्पीड़न हो रहा है उसपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इससे अधिवक्ताओं पर अत्याचार बढ़े हैं। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की हत्या के विरोध में किया कार्य बहिष्कार अधिवक्ताओं ने कहा कि पीडि़त परिवार को एक ...