नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जापुर - द मूवी' ऑडियंस की उम्मीदों पर बिलकुल खरी उतरी है। लोगों को शक था कि शायद इस फिल्म का भौकाल वेब सीरीज की तुलना में थोड़ा हल्का रह जाएगा, लेकिन जब मूवी थिएटर्स में रिलीज हुई तो कमाल ही हो गया। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जीतेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को ऑडियंस ने हाथों-हाथ लिया है और लोग इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे। क्या आपको भी मिर्जापुर पसंद आई है और आप ऐसी ही कोई और अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं, तो आज ही अपनी वॉचलिस्ट में जोड़िए ये कुछ फिल्में।जिला गाजियाबाद लिस्ट में सबसे पहले संजय दत्त स्टारर फिल्म 'जिला गाजियाबाद' को रखिए। यह मूवी आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर मिल जाएगी। फिल्म पश्च...