गंगापार, अप्रैल 13 -- मिर्जापुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग 35 जल्द ही फोर लेन हो जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की एक टीम सांसद उज्जवल रमण सिंह के साथ मेजारोड पहुंच बैठक की। सपा नेता लल्लन सिंह के आवास पर आयोजित इस बैठक में स्थानीय लोगों के साथ मेजारोड के व्यापारी शामिल रहे। सांसद ने एनएच 35 के अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीयराजमार्ग का डीपीआर ऐसा होना चाहिए जिसमें मेजारोड के व्यापरियों को कोई नुकसान न पहुंचे, राजमार्ग आसानी के साथ तैयार हो जाए। इसके लिए बैठक में शामिल रहे सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा, योगेन्द्र सिंह, दिलावार सिंह श्यामकृष्ण उर्फ पप्पू यादव, देशराज सिंह, अंशू सिंह सहित अन्य ने मेजारोड बाजार से जाने वाली सड़क के लिए दो वैकल्पिक रास्ते बताए जिसमें एक रास्ता बलुहा से होते हुए गंगा तटीय इलाके से होते हुए मांडा तक पहुंच सक...