प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली के वैदपट्टी गांव से शनिवार को भागे 11 और 12 साल के दोनों बच्चे वाराणसी से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। शनिवार को शाम तक उनकी तलाश की जाने लगी तो साइकिल और जैकेट पृथ्वीगंज हवाई अड्डा के पास मिली। पुलिस छानबीन में जुटी तो पता चला कि वे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर दिखे थे। वाराणसी की जीआरपी को सतर्क किया गया लेकिन तब तक दोनों बच्चे मिर्जापुर जाने वाली ट्रेन में बैठ चुके थे। पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने मिर्जापुर जीआरपी को अलर्ट किया तो दोनों उन्हें बरामद कर लिया। दोनों को वापस ले आने के बाद सोमवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.