नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- अली फजल, पंकज त्रिपाठी की मल्टीस्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। मूवी देखने पहुंचे फैंस के दो गुटों में आपस में बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि थिएटर में ही कुछ लोग हाथापाई करने लगे। वीडियो सामने आया हा जिसमें कुछ लोगों को एक दूसरे के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोगों ने ये भी आरोप लगाया कि थिएटर के अंदर लोग शराब का नशा करके पहुंचे थे।मिर्जापुर देखने गए फैंस के बीच मारपीट सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो महाराष्ट्र के एक पीवीआर का है। वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़का अपनी बेल्ट से दूसरे लड़के को पीट रहा है। आगे दो और लड़के आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लात-घूसों के अलावा बेल्ट से पीटा गया। बताया ...