भदोही, जनवरी 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कालीन नगरी के साथ ही मिर्जापुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रामपुर गंगा घाट पर पीपा पुल को चालू कर दिया गया। अभी केवल पैदल, साइकिल एवं बाइक सवार ही आवागमन कर रहे हैं। आगामी दिनों में चार पहिया वाहनों का भी आवागमन बहाल करा दिया जाएगा। बता दें कि उक्त पीपा पुल से बड़ी तादात में मिर्जापुर के लोग गोपीगंज एवं भदोही शहर में आकर कालीन कंपनियों में काम करते हैं। बरसात के दिनों में पुल ना होने पर 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इस साल विजदशमी पर्व के बाद पुल को चालू कर दिया जाता था। लेकिन इस साल अच्छी बरसात के कारण गंगा का जल स्तर काफी ज्यादा था। ऐस में पीपा पुल निर्माण में विलंब हुआ। निर्माण कार्य में लगे लोक निर्माण विभाग के मेठ राम दुलार ने बताया कि मंगलवार को सायंकाल से पैदल, साइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.