नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्र.सं। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि मिर्जापुर: द मूवी में लड़ाई के एक दृश्य में महाराणा प्रताप पर आधारित गाने का इस्तेमाल उचित नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) निर्माता के उस प्रस्ताव पर एक सप्ताह के भीतर फैसला करे, जिसमें आवश्यक बदलाव करने की बात कही गई है। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने फिल्म में शूरवीर गीत के इस्तेमाल के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा उचित नहीं लगता। हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां हम हिंसा का महिमामंडन कर रहे हैं। निर्माता की तरफ से पेश वकील ने कहा कि इस गीत का इस्तेमाल केवल फिल्म के मुख्य दृश्य को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है, जहां प्रमुख किरदार गुंडों से लड़ रहे हैं। ...