मिर्जापुर, मई 18 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम की नगरी मिर्जापुर का प्रसिद्ध लाल पेड़ा अब देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी मिठास बिखेरेगा। योगी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ओडीओसी) योजना के तहत मिर्जापुर के लाल पेड़े को शामिल किया है। इसके बाद स्थानीय कारोबारियों और कारीगरों में खुशी का माहौल है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि लाल पेड़ा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए विशेष सेल गठित की जाएगी। यह सेल कारोबारियों को बैंक ऋण, आर्थिक सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगी। साथ ही छोटे स्तर पर काम कर रहे कारीगरों को उद्यमी के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाल पेड़ा बनाने वाले कारीगरों को आधुनिक पैकेजिंग, गुणवत्ता, स्वच्छता और लंबे समय तक सुरक्षित रखने की तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाएग...