भदोही, अप्रैल 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले में बाइक एवं साइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। मिर्जापुर जिले के निवासी बैंक कर्मी की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामले से चौरी पुलिस को अवगत कराया गया है। मिर्जापुर जिले के नगवासी निवासी जय प्रकाश पांडेय ने तहरीर में कहा कि वह दो सालों से चौरी के एक बैंक में कार्यरत हैं। मानिकपुर तिराहे के पास कमरे में रहते हैं। बाइक पत्नी श्वेता पांडेय के नाम पर है, उसे 18 अप्रैल की रात को कमरे के नीचे पार्क किया था। सुबह सो कर उठा तो देखा वह गायब थी। काफी तलाश के बाद बाइक ना मिलने पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...