बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। जिले के मरका थाने में तैनात कैंसर पीड़ित दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज वाराणसी के अस्पताल मे चल रहा था। मिर्जापुर निवासी उपनिरीक्षक भोलानाथ बिन्द 1985 में पुलिस सेवा में आए थे। मौजूदा समय में वह मरका थाने में तैनात थे। कैंसर से पीड़ित होने पर परिजन उनका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में करा रहे थे। इलाज के दौरान बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। एसपी पलाश बंसल समेत पूरे महकमेने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.