सहारनपुर, नवम्बर 12 -- क्षेत्र के गांव जाटोवाला में स्थित सिद्वार्थ मॉर्डन स्कूल की टीम ने गागलहेडी में चली कबड्डी प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाया और कबड्डी चैम्पियान बनी। कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर टीम ने ट्रॉफी हासिल की। मिली जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी में स्थित हरी इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआं। जिसमें मिर्जापुर के गांव जाटोवाला में स्थित सिद्वार्थ मॉर्डन स्कूल की छात्राओ ने भी भाग लिया। दो दिन तक चली इस खेल प्रतियोगिता में जाटों वाला में स्थित सिद्धार्थ मॉर्डन स्कूल की लड़कियांे ने अपना जलवा दिखाया और कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर कबड्डी चैम्पियन बनी। सिद्धार्थ मॉडर्न स्कूल की टीम ने किसान मॉडर्न स्कूल की टीम को हराकर फाइनल में पहूंची उसके बाद उनकी भिडत हरी इंटरनेशनल स्कूल की टीम के साथ हुई सिद्धार्थ मॉडर्न स्कू...