मिर्जापुर का व्यवसायी जीएसटी चोरी में गिरफ्तार
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सीजीएसटी की वाराणसी टीम ने बुधवार को जीएसटी चोरी के मामले में मिर्जापुर के कछवां निवासी कारोबारी महेश गुप्ता को मकबूल आलम रोड से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने लोहे के स्क्रैप की फर्जी खरीद-बिक्री में कार्रवाई की है।सीजीएसटी कमिश्नर विनिष चौधरी के निर्देश पर सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार के नेतृत्व में विभागीय कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान कारोबारी न सवालों के सही जवाब न दे सका और न अपने पक्ष में पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत कर पाया। इसके बाद उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कई साल से स्क्रैप का काम करने वाला कारोबारी बिना कोई खरीद-बिक्री किए विभाग से फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम करता रहा। शक होने पर विभाग ने जब पूछताछ की तो इसकी जानकारी मिली। विभाग ने अभी चार साल के जीएसटी रिटर्न के आधार पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.