एटा, अप्रैल 13 -- जिला मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने हत्या की निंदा की और सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की है। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, महासचिव राजीव शर्मा ने संयुक्त रुप से बताया कि जिला मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या की गई। घटना की निंदा करते हैं और सरकार से परिवारीजनों के लिए मदद की मांग की है। उन्होने बताया कि अधिवक्ता सुरक्षाा बिल लाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रेमरंजन सिंह को सौंपा है। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में साथी की हत्या से अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों मे अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, महासचिव राजीव शर्मा, वरि...