जमशेदपुर, जून 1 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर झारखंड मानवाधिकार संघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संघ के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस तालाब को बचाने और अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह पूर्व उपायुक्त से शिकायत की गई थी, उसी तालाब को प्रशासन की कथित मिलीभगत से मिट्टी भरकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोपकार्रवाई की मांग संघ के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने बताया कि 5 मई 2026 को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवेदन देकर मिर्जाडीह गांव स्थित तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर अपर उपायुक्त द्वारा बोड़ाम अंचल कार्यालय को नियम...