जमशेदपुर, जून 16 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसटीपी बर्जर ग्रुप द्वारा आयोजित 60 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 50 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित एसटीपी के एचआर प्रणाब बूटे ने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाना समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करेंगी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत ...