साहिबगंज, फरवरी 22 -- मंडरो। अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल के नेतृत्व में रविवार को गलैक्सी मैदान मिर्जाचौकी में बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का संदेश भी दिया गया। समारोह की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चार एवं प्रार्थना से हुई। प्रखंड समन्वयक सुप्रिया वर्णवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं,बल्कि आपसी प्रेम,सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को प्राकृतिक रंगों के उपयोग तथा सुरक्षित एवं संयमित ढंग से पर्व मनाने का संदेश दिया। मौके पर नमिता पंडित, सीमा देवी, सुनीता वर्णवाल, नीलू कुमारी सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...