साहिबगंज, फरवरी 4 -- मंडरो। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई।पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जाचौकी परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रही।केंद्र अधीक्षक रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक की हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।इस पाली में कुल 368 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिनमें से 366 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए,जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्र पर दंडाधिकारी की तैनाती के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सकी।केंद्र अधीक्षक ने सफल एवं सुचारू परीक्षा आयोजन के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.