गोड्डा, मई 19 -- महगामा, प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र के मिर्जाचक रविदास टोला जाने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है।

जलजमाव की समस्या सड़क पर घुटना भर पानी जमा रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क टोला के लोगों के लिए मुख्य आवागमन का रास्ता है, लेकिन जलभराव के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक नहीं निकलता। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

प्रशासन से मांग लोगों को स्कूल, बाजार और अस्पताल जाने में परेशानी हो रही है। कई बार बाइक चालक और पैदल चलने वाले...